जमुई: कृष्णपट्टी में बालू गिराकर नाला किया जाम, विरोध करने पर स्कूल संचालक ने व्यक्ति को घायल किया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Dec 29, 2024 कृष्णपट्टी में रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे सड़क पर बालू गिराकर नाला जाम करने का विरोध करने पर स्कूल संचालक अभिषेक कुमार भगत ने मंटुन कुमार सिंह को लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद परिजन द्वारा मंटुन कुमार सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई।