जमुई: ख़ैरा-गोपालपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक और साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 29, 2024 ख़ैरा- गोपालपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम करीब 6:30 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार संतोष कुमार पंडित, मिथलेश कुमार और साइकिल सवार अरविंद सिंह घायल हो गए। तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां साइकिल सवार अरविंद सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।