जमुई: सरसा गांव में दो भाइयों के बीच मारपीट में चार लोग घायल, एक पक्ष से पिता-पुत्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Dec 29, 2024 सरसा गांव में आपसी विवाद को लेकर रविवार की दोपहर बाद 3:30 बजे दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से नुनेश्वर यादव व उनके पुत्र नीतीश कुमार और दूसरे पक्ष से रामदेव यादव व उनके पुत्र कृष्णनदंन यादव घायल हो गए। घायल नुनेश्वर यादव और उनके पुत्र नीतीश कुमार को शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।