हज़ारीबाग: बरकट्ठा में उबाल: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में आक्रोश रैली
हजारीबाग के बरकट्ठा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातन धर्मावलंबियों ने बांग्लादेश में हिंदू युवकों दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की हत्या के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। रैली बुढ़िया माता मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से बरकट्ठा चौक पहुंची, जहां बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करने की मांग की।