हज़ारीबाग: विधायक सेवा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को एक बजे हज़ारीबाग़ विधायक सेवा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दीपक प्रकाश ने कहा कि अटल जी लोकतांत्रिक मर्यादा, शालीन राजनीति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगद्रष्टा नेता थे।