देहरादून में दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप! वकील ने पुलिस दरोगा को घेरा
देहरादून: तिब्बती मार्केट क्षेत्र में नगर निगम द्वारा घोषित नो-वेंडिंग ज़ोन में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ड्यूटी पर तैनात एक उप निरीक्षक और कुछ लोगों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी पर एक बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार और थप्पड़ मारने के आरोप लगाए जा रहे हैं।