राजगढ़ी: यमुनोत्री मंदिर परिसर का होगा विस्तार, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं, डीएम ने किया यमुनोत्री धाम का निरीक्षण,
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम के विस्तार को लेकर कार्यवाही तेज हो गई है। इस मुहिम की कमान संभालते हुए आज रविवार डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट यमुनोत्री धाम पहुंचे। जहां उन्होंने धाम में यात्रा सुविधा व सुरक्षा से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया।