राजगढ़ी: रवाईं घाटी के कफनौल गांव में आराध्य बाबा बौख नाग देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया,
कफनौल गांव में हर तीन साल में बौखनाग देवता की सावन की जातर मेला मनाया जाता है। गांव के ग्रामीणों का एक दल ढोल बाजों के साथ 60 किलोमीटर दूर भाटिया गांव पहुंचे। इसके बाद स्वागत के साथ देव डोली को लेकर कफनौल गांव आए, बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने देव डोली पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।ग्रामीणों ने आराध्य देव को हरियाली और चुनरी भेंट कर मन्नतें मांगी।