राजगढ़ी: धनोल्टी: रंवाईघाटी के 65 गांव के आराध्य रुद्रेश्वर महाराज आज देवलसारी गांव स्थित मंदिर के गर्भ गृह में बिराजमान हो गए।
आज रविवार को देवलसारी गांव में आयोजित सामूहिक भंडारदू कार्यक्रम में 65 गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुटी। अपने आराध्य देव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में देव डोली के साथ हारुल, रासो और तांदी नृत्य कर स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन किया। देव डोली को ढोल बाजों के साथ नौगांव गांव से देवलसारी थान पहुंचाया गया। जहां आराध्य देव गर्भ गृह में बिराजमान हुए