राजगढ़ी: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व्यापारियों ने नौगांव में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
यमुनोत्री हाईवे पर एकत्र व्यापारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, साथ ही इस दुख की इस घड़ी में भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई। व्यापारियों कहा कि बांग्लादेशी हिन्दू इस समय आतंकियों के निशाने पर हैं, आतंकी हिंदुओं को निशाना बना कर उनके घर और मंदिरों को तोड़कर बांग्लादेश छोड़ने के लिए विवश कर रहे हैं।