राजगढ़ी: जनपद के विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मियों ने कलक्ट्रेट में दिया एक दिवसीय धरना, महिला कर्मी भूख हड़ताल पर रहीं
आज बड़ी संख्या में कलक्ट्रेेट पहुंचे उपनल कर्मियों ने उनकी लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर रोष जताया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जयदेव उनियाल, महामंत्री आजाद रावत, सीमा डंगवाल, सरोजनी पुरी, राकेश नौटियाल,संजय सेमवाल आदि ने कहा कि वे कई वर्षों से अल्पवेतन पर काम कर रहे है, लेकिन सरकार मानदेय नहीं बढ़ा रही है।