फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर चौड़ी वाली गली में सिलेंडर लीक होने से चूड़ी की झलाई करते वक्त लगी आग, दो बहनें झुलसीं
थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर चौड़ी वाली गली निवासी गजेंद्र सिंह की बेटी अंजली और उसकी छोटी बहन अपने घर में चूड़ी की झलाई कर रहीं थी। परिजनों के मुताबिक सिलेंडर लीक कर रहा था जिस कारण अचानक उक्त कमरे में आग लग गई। जिससे झलाई करतीं दोनों बहनें झुलस गयीं। जिन्हें आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परिजनों ने उक्त जानकारी दी।