फिरोज़ाबाद: थाना नगला खंगर के खोरई अजनोरा पुल के पास नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त, थाना एका के सिंहपुर की निकली बुजुर्ग महिला
थाना एका के सिंहपुर निवासी बुजुर्ग महिला शांती देवी पत्नी ज्योति प्रसाद परसों से घर से लापता थी। उम्र करीबन 90 वर्ष बतायी गयी। परिजनों ने काफी तलाशा मगर पता नहीं चला, बाद में नगला खंगर थाने से सूचना मिली तो जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह पर शिनाख्त करने आये, शव की शिनाख्त कर ली है। उनका ही शव है। बाकी पोस्टमार्टम कराया गया है।