फिरोज़ाबाद: थाना एका क्षेत्र सुजायतपुर में बिजली के खंभे से टकरायी बाइक, सवार एक व्यक्ति की मौत, दो घाय
थाना एका क्षेत्र सुजायतपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय रामबाबू इसी थाना क्षेत्र के कैलई गांव से दो अन्य लोगों संग बाइक पर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान थाना एका क्षेत्र सुजायतपुर में रास्ते में संभवत कुत्ता आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सवार दो लोग घायल हो गये।