फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र सेलई प्रेमनगर में चूड़ी जुड़ाई के दौरान डिब्बी में तेल करते समय फटी, एक युवक झुलसा
थाना रामगढ क्षेत्र सेलई प्रेमनगर निवासी युवक सनी अपने घर ने चूड़ी जुड़ाई कर रहा था। इसी दौरान डिब्बी में तेल करते समय अचानक आग लग गई, जिस कारण डिब्बी फट गई, डिब्बी फटने से उक्त युवक झुलस गया। जिसे आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसके भाई ने मीडिया को उक्त जानकारी दी।