अनूपपुर: महुदा पंचायत में उपयंत्री पर रिश्वत मांगने का आरोप, मूल्यांकन रोकने की शिकायत कलेक्टर से शिकायत
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा के सरपंच बाबू राम सिंह ने उपयंत्री विपिन श्रीवास पर विकास कार्यों के मूल्यांकन के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपी।सरपंच का आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर किचराही तालाब जीर्णोद्धार और 421 मीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य रुका है।