मुशहरी: अग्निशमन विभाग ने गर्मी बढ़ने से ग्रामीणों और शहर के लोगों को आग से बचने के लिए किया आगाह
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रामनिवास पांडे ने मुजफ्फरपुर जिले के किसान ग्रामवासी और शहरी लोगों से आग्रह किए हैं कि वह सावधानी बरते चुकी गर्मी बढ रही है इससे आग की घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के दुकानदारों से अपील किए हैं कि दुकानदार अपने दुकान का मेन स्विच रात्रि को अवश्य बंद कर दे क्योंकि शॉर्ट सर्किट से शहर में आग अधिक लगती है