अल्हागंज पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 जून को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आफताब अली समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था