कौंच: कोंच नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर सभासद ने उठाई आवाज, एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | May 16, 2026 कोंच नगर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर सभासद विनोद सोनी ने शनिवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम हेमन्त पटेल को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने रामलीला भवन, रामगंज गली, सब्जी मंडी, किराना बाजार समेत कई प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखकर किए जा रहे कब्जे को जनता के लिए परेशानी बताया है।