बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दिया दोषी करार सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सजा
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले मे मंगलवार को अपना फैसला सुनाया है। इस दौरान न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। घटना सुजौली थाना क्षेत्र की साल 2017 की है, जब एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया था। इस मामले में आरोप पत्र आने के बाद न्यायालय में विचारण शुरू हुआ था।