बहराइच: बेगमपुर के पास बाइक से घर जा रहे हैं बाइक सवार को बस में मारी ठोकर,हादसे में पिता व दो पुत्र हुए घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर के पास बाइक से घर जा रहे पिता व दो पुत्रों को बस ने ठोकर मार दी। इस हादसे में पिता व दो पुत्र घायल हो गए। 3 को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाराबंकी से वापस घर जाते समय हादसा हुआ है। अस्पताल में इलाज जारी है