बहराइच: हेमरिया के पास पैदल घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमरिया के पास पैदल घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जाच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि किसी काम से गए थे। वापस घर आ रहे थे। तभी हादसे में मौत हो गई।