बहराइच: चकापुर गांव में पति की पत्नी ने नही मानी बात,तो ससुराल पहुंच कर धारदार औजार से किये पत्नी पर कई वार,पति ने खुद पिया जहर
जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकापुर मायके से नही आई पत्नी तो नाराज पति ने कर दी खौफ़नाक वारदात,ससुराल पहुंच कर पत्नी के बदन पर धारदार औजार से किये कई वार। पत्नी पर हमला कर जान लेने का किया प्रयास, और खुद आरोपी ने पी लिया जहरीला पदार्थ,थाना नवाबगंज के चकापुर गांव की वारदात। गंभीर हालत में पीड़िता का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। जांच जारी है।