बरेली: लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान में 892 स्थानों पर हुई जांच, 95 हटाए गए, 193 की आवाज मानक पर कराई गई
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बरेली में शनिवार को लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान चला। सुबह 5 से 7 बजे तक 892 स्थानों पर जांच हुई। उल्लंघन मिलने पर 193 जगह आवाज मानक पर कराई गई और 95 लाउडस्पीकर हटवाए गए। पुलिस ने लोगों को नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया।