हज़ारीबाग: हजारीबाग में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने बिहार पुलिस की सीआईडी व नारकोटिक्स टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1190 पेटी (करीब 10,602 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक और एक बिना नंबर की कार जब्त की। जब्त शराब की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।