जमुई: खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध महिला को बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म हुआ गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 15, 2024 खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को शराब के नशे में धुत एक युवक ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हालाकी मामले की जानकारी के बाद खैरा थाने की पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।