अशोक नगर: जिला पंचायत के सामने विकास की पोल, गड्ढों में भरा पानी, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर
अशोकनगर में जिस जिला पंचायत से पूरे ग्रामीण क्षेत्र के विकास की योजनाएं संचालित होती हैं, उसी कार्यालय के सामने बदहाल सड़क और पानी से भरे गड्ढे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शुक्रवार शाम 6 बजे नजारा ऐसा था कि तहसील और जिला पंचायत आने-जाने वाले लोगों को पानी से भरे गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ा।