जगदलपुर: जगदलपुर निगम के इंदिरा वार्ड उपचुनाव में 2 पोलिंग बूथ पर मतदान जारी, 1542 वोटर्स तय करेंगे पार्षद
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव के तहत मतदान जारी है। वार्ड के 1,542 मतदाता अपने नए पार्षद का चुनाव करेंगे। मतदान सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दो मतदान केंद्रों पर कराया जा रहा है। इंदिरा वार्ड में करीब 30 सालों तक कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। कांग्रेस पार्षद के निधन के बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है।