सत्तर कटैया: कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में दो दिवसीय किसान मेले का किया गया आयोजन, मेले में किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित किसान मेले का निदेशक डा. अंजनी कुमार सिंह द्वारा उदघाटन किया गया। मेले में 30 स्टॉल लगाया गया। मेले के प्रथम दिन किसानों को खेती की नई तकनीक की जहां जानकारी दी गई वहीं किसान मेले के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मेले में किसानों की भीड़ जुटी हुई थी।