सत्तर कटैया: मनकु मंडल उच्च विद्यालय सिमराहा में महिला सशक्तिकरण के मौके पर बालिकाओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
मनकु मंडल उच्च विद्यालय सिमराहा में महिला सशक्तिकरण के मौके पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के बीच आयोजित 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा गया। सफल प्रतिभागियों को नेहरू युवा क्लब द्वारा जहां पुरस्कृत किया गया वहीं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।