सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर विविध कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर की गई चर्चा
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में मंगलवार को महिला सशक्तिकरण पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोसी आयुक्त नीलम चौधरी, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूणिमा कुमारी, मेयर बेन प्रिया, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ज्योति कुमार, अनुमंडल जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार झा एवं जिला कृषि पदाधिकारी ज्ञानचंद शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।