सत्तर कटैया: बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुये बलात्कार मामले में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को भेजा न्यायालय
बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक बहशी युवक ने बलात्कार किया। पीड़ित पिता ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। बिहरा थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही अग्रतर कार्रवाई।