बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार ने विभिन्न योजनाओं की की वर्चुअल समीक्षा, DM कार्यालय कक्ष से जुड़े
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे विभिन्न योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा की गई. इस दौरान कार्यालय कक्ष से DM तुषार सिंगला जुड़े रहे. इस संबंध में डीएम ने बताया कि बैठक के दौरान परिवहन, राजस्व, मद्द निषेध, खान एवं भूतत्व आदि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति लाने एवं लंबित मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया है.