बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क सुरक्षा माह के तहत डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
बेगूसराय में आज सड़क सुरक्षा माह को लेकर डीएम तुषार सिंगला ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सड़कों पर गाड़ी चला रहे हैं तो हेलमेट और सेट बेल का जरूर प्रयोग करें।इसी के साथ आज जागरूकता रथ को लोगों के बीच जागरूक करने के लिए रवाना किया गया।