बेगूसराय: कारगिल भवन में DM ने तकनीकी विभागों की समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की, कई निर्देश दिए
कारगिल भवन में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समन्वय समिति बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान पिछले तकनीकी विभागों के समन्वय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति के बारे में बिंदुवार समीक्षा की गई. वहीं संबंधित विभागों के पदाधिकारी को योजनाओं में प्रगति लाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए.