जमुई:, दो दिनों से गायब युवक का कटहरा टांड़ जंगल में फं^दे से झूलता हुआ मिला श^व
जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहराटांड जंगल में एक पेड़ से ल^ट^का हुआ दो दिनों से गायब युवक का श^व बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृ^त^क युवक की पहचान
कटावत गांव निवासी 28 वर्षीय विष्णु कुमार के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा श^व को पो^स्ट^मा^र्ट^म के लिए सोमवार की शाम 4 बजे सदर अस्पताल भेजा गया। साथ ही एफएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल की जांच की गई।
बताया जाता है कि विष्णु कुमार शनिवार को साइकिल और मोबाइल लेकर जंगल में लकड़ी लाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। रविवार को भी ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के जंगलों एवं अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को ग्रामीण एक बार फिर कटहराटांड जंगल में खोज के लिए पहुंचे, जहां घने जंगल के बीच एक पेड़ से विष्णु कुमार का श^व फं^दे से ल^ट^का मिला।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौ^त के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। #jamuitopnews #crime #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Jul 14, 2026