राघोगढ़: 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Apr 11, 2026 राघोगढ़ थाना क्षेत्र में दो रेप के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। 11 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 9 अप्रैल 2026 को 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी ने आरोपी सौरभ धाकड़, अभिषेक धाकड़ द्वारा अपहरण कर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। मामला दर्ज कर सूचना पर बीते रोज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा है।