कांके: बरियातू के मैथन मैरेज पैलेस में शादी समारोह के दौरान रुपयों और जेवरात से भरा बैग चोरी
Kanke, Ranchi | May 4, 2026 बरियातू स्थित मैथन मैरेज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरे बैग की चोरी की घटना सामने आई है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोमवार सुबह करीब दस बजे से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर रुपये और जेवरात से भरे बैग लेकर जा रहा है। बताया जा रहा है कि उस बैग में 25 से 30 लाख के गहने और नगदी थे।