गढ़बोर: गोमती चौराहा के पास बाइक चोरी, लिफ्ट देकर युवक बना चोर का शिकार
गोमती चौराहा के पास बाइक चोरी: लिफ्ट देकर युवक बना चोर का शिकार। गोमती चौराहा के पास एक युवक की बाइक चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ब्यावर से राजसमंद की ओर आ रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे लिफ्ट दे दी, और कुछ समय बाद जब युवक ने पानी पीने के लिए गाड़ी रोकी, तो आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।