रायबरेली: ओनई में अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, छत के रास्ते से उतरकर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की
दिनांक 13 जनवरी सोमवार प्रातः 8 बजे चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त हुई। परिजनों को सुबह सोकर उठने पर चोरी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। परिजनों के मुताबिक सभी लोग घर पर सो रहे थे। अज्ञात चोरों के द्वारा छत के जीने से उतरकर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखे हुए बक्से का ताला तोड़ दिया। जिसमें रखे हुए जेवरात चोरों ने चोरी कर लिया है।