विदिशा नगर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिडोरिया में 24 वर्षीय नवविवाहिता सलोनी किरार ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की शादी एक वर्ष पहले हुई थी।बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने पीएम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।