अरनोद: ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी, कलाजत्था और एलईडी वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम रथ अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। कलाजत्था एवं एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोठिया, खुंटवास, चिकल