बिहारीगंज: सुभाष चौक स्थित किराना दुकान में चोरी, नकद समेत हज़ारों का सामान गायब
बिहारीगंज के सुभाष चौक स्थित एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दुकान खोलने पर काजू, किशमिश, तेल समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान और सात हजार रुपये नकद गायब मिले।