नसीराबाद: नसीराबाद क्षेत्र में खेत के रास्ते को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमे दर्ज
रामसर क्षेत्र के सनोद गांव में खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सदर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। शेरसिंह ने आरोप लगाया कि मुकेश व उसके परिजनों ने रास्ता रोककर मारपीट की, वहीं मुकेश ने बताया कि रास्ते को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।