शिवपुरी नगर: शिवपुरी: माधव चौक पर बेकाबू पिकअप ने नेक्सॉन को मारी टक्कर, चाय-पोहा खा रहे यात्रियों के पास टला बड़ा हादसा
शिवपुरी शहर के व्यस्ततम इलाके माधव चौक पर शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ चाय-पोहा खाने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक नेक्सॉन कार में अनियंत्रित गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।