बजाग: जनपद पंचायत अमरपुर के सभा कक्ष में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश
Bajag, Dindori | May 3, 2026 डिंडौरी जिले के जनपद पंचायत अमरपुर के सभा कक्ष में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे ग्रामों में चल रहे निर्माण कार्यों पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए नियमों के विपरीत स्वीकृत किए जा रहे निर्माण कार्यों में रोक लगाने के निर्देश दिए। दरअसल शहपुरा विधायक ने अधूरे पड़े पीएम आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिए ।