मुज़फ्फरनगर: अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, एक महीने में 64 वाहन पकड़े, 27.60 लाख का जुर्माना
अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।26 मई से 21 जून तक चले विशेष अभियान में 64 वाहनों को पकड़ा गया और 27.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।ADM अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और डंपर सहित कई वाहनों पर कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी