बरेली: MBA में एडमिशन का आखिरी बड़ा मौका! 7 अगस्त को MJPRU में चौथी काउंसलिंग, ₹50 हजार का DD जरूरी
एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय में MBA (मार्केटिंग) और MBA (एग्जीक्यूटिव) की चौथी काउंसलिंग 7 अगस्त को होगी। SC/ST और EWS की रिक्त सीटों पर प्रवेश मिलेगा। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे सभी मूल दस्तावेज और ₹50 हजार का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचें। प्रवेश आरक्षण नीति और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार होगा।