मड़ियाहू: नेवादा वारीगांव–तेजगढ़ मार्ग पर पिच रोड का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी
जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के नेवादा वारीगांव–तेजगढ़ संपर्क मार्ग पर पिच रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। यह कार्य अपना दल (एस) के मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल के प्रयासों से प्रारंभ हुआ है। साथ ही वारी गांव में तालाब के पास पुलिया का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।