गंगरार: *गंगरार: अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दीपक चौधरी ने दिए खेल के गुर*
गंगरार मेजर बास्केटबॉल स्टेडियम में चल रहे 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक चौधरी ने खिलाड़ियों को एकाग्रता, स्पीड, आक्रामक व रक्षात्मक खेल के गुर सिखाए। कोच मुकेश खटीक ने बताया कि कैंप में सीनियर खिलाड़ी व विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं।